झाँसी : इंडी गठबंधन से नहीं कर सके भाजपा नेता अनुराग सिंह ठाकुर का पुतला दहन, नारेबाजी तक सीमित रहकर लौटे वापस
लोकसभा में भाजपा नेता अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जाति-गरणा पर की गई टिप्पणी से नाराज इंडी...

झांसी। लोकसभा में भाजपा नेता अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जाति-गरणा पर की गई टिप्पणी से नाराज इंडी गठबंधन ने भाजपा नेता अनुराग सिंह ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूर्व नियोजित कार्यक्रम पुतला दहन करने का प्रयास अवश्य किया, किन्तु पुलिस बल की मुस्तैदी से इंडी गठबंधन पुतला दहन नहीं कर सके।
झाँसी के इलाइट चौक पर इंडी गठबंधन का पूर्व नियोजित पुतला दहन के लिए जब कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुतला लेकर इलाइट चौराहा पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे तो वहां पहले से ही मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें घेरकर पुतला छीनने का प्रयास किया, किन्तु इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता पुतला लेकर भागने लगे, कार्यकर्ताओं का पीछा करते हुए पुतला लेकर भागते इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं के हाथ से पुलिस बल ने पुतला छीन कर अपने कब्जे में लिया तथा कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृव में कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महानगर के ह्रदय स्थल इलाइट चौराहा पर आज दोपहर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला जलाने का प्रयास किया। लेकिन भारी पुलिस बल की मुस्तैदी के चलते कांग्रेसी पुतला नही जला पाए। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ता चौराहे पर वापस आए और भाजपा नेता अनुराग सिंह ठाकुर के खिलाफ "अनुराग ठाकुर मुर्दाबाद" नारेबाजी की।
इस दौरान पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने बताया कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जाति को लेकर भाजपा नेता अनुराग सिंह ठाकुर ने अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के प्रति कांग्रेस पार्टी अभद्र भाषा और उनका अपमान नही सहेगी। अगर भविष्य में दोबारा ऐसी अभद्रता की तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान अरशद खान ( आप जिलाध्यक्ष ), राजेंद्र सिंह यादव, मनीराम कुशवाह, राहुल रिछारिया, मनोज गुप्ता, मुकेश अग्रवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






