दुबई से लौटे दो लोगों के घर सीबीआई व ईडी का छापा

दिल्ली में हुए एक बड़े स्कैम के मामले में सीबीआई और ईडी की टीम ने सोमवार देर रात झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र...

Feb 25, 2025 - 17:31
Feb 25, 2025 - 17:33
 0  11
दुबई से लौटे दो लोगों के घर सीबीआई व ईडी का छापा

दिल्ली में एक बड़े स्कैम का बताया जा रहा मामला,10 साल पूर्व गए थे दुबई

झांसी। दिल्ली में हुए एक बड़े स्कैम के मामले में सीबीआई और ईडी की टीम ने सोमवार देर रात झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों के घरों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ऑन लाइन सट्टा बिट कॉइन से जुड़े मामले में यह छापेमारी की गई है। फिलहाल अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गाड़िया फाटक निवासी दिनेश और धर्मेंद्र के यहां सोमवार आधी रात के बाद सीबीआई और ईडी की टीम संबंधित थाने की पुलिस को साथ लेकर जा धमकी। इसके बाद इलाके में दोनों के अचानक बदले लाइफ स्टाइल को लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई। प्रेमनगर थाना प्रभारी सरिता सिंह के मुताबिक दिल्ली में कोई स्कैम का मामला हुआ था। जिसमें इन दोनों के शामिल होने की जानकारी सीबीआई, ईडी की टीम को लगी है। इसी के चलते देर रात दोनों टीमें झांसी पहुंची थी। सीबीआई, ईडी की टीम थाने के पुलिस फोर्स के साथ मिलकर जांच पड़ताल कर रही है।

10 वर्ष पूर्व दोनों गए थे दुबई

स्थानीय लोगों की मानें तो दिनेश परिहार और धर्मेंद के यहां छापेमारी हुई है। दोनों ने लगभग 25 साल पहले ईज़ी बिज 2000 डॉट कॉम के नाम से एक कंपनी बनाई थी। जिसमें उन्होंने बहुत सारे लोगों को भी शामिल किया था, लेकिन उनका ये कारोबार नहीं चला और काम बंद कर 10 साल पहले दुबई चले गए थे। दोनों ने दुबई में लगभग चार साल तक एक नेटवर्किंग कंपनी में काम किया। जब झांसी लौटे तो उनका लाइफ स्टाइल ही बदला हुआ था। देखते ही देखते दिनेश ने प्रेम नगर थाना क्षेत्र के पुरविया टोला में एक आलीशान मकान बना लिया। धर्मेंद्र भी पुराना मकान छोड़कर झांसी की पॉश कॉलोनी में एक बहुत बड़ा मकान बनाकर रहने लगा। वहीं, छापेमारी करने वाली टीम कुछ भी बोलने से बचती नजर आई। अधिकारियों का कहना है कि कुछ समय बाद मीडिया को ब्रीफ किया जाएगा। दोनों टीमें दिनभर कार्रवाई करती रहीं। दोनों की संपत्ति और बैंक खातों की भी जांच पड़ताल भी की जा रही है। इनके संपर्क में रह रहे अन्य लोगों के यहां भी छापेमारी या पूछताछ की जा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0