जालौन : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लूटपाट करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, साथी गिरफ्तार

जनपद की पुलिस की मुठभेड़ शुक्रवार की आधी रात को खुद को एसटीएफ का अधिकारी बताने वाले युवक से हो गई...

Nov 11, 2023 - 05:38
Nov 11, 2023 - 05:44
 0  2
जालौन : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लूटपाट करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, साथी गिरफ्तार

जालौन। जनपद की पुलिस की मुठभेड़ शुक्रवार की आधी रात को खुद को एसटीएफ का अधिकारी बताने वाले युवक से हो गई। पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से बैग से पुलिस की वर्दी मिली है। पुलिस ने इलाज के लिए बदमाश का अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़े : चित्रकूट धाम में दीपदान मेले के लिए रेलवे ने चलाई ये मेला स्पेशल ट्रेने, जानिये टाइमिंग

उरई कोतवाली क्षेत्र के फैक्टरी एरिया चौकी के पास एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान मोटर साइकिल सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर निवासी जीतेंद्र परिहार उर्फ शैलेंद्र गोली लगने से घायल हो गया। साथी जगम्मनपुर निवासी गजेंद्र को भी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उनके पास से दो तमंचे, पुलिस की वर्दी और मोटर साइकिल बरामद हुई।

यह भी पढ़े : राजा राम के स्वागत को तैयार हुई अयोध्या

एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि बदमाश जीतेंद्र परिहार कभी एसओजी तो कभी एसटीएफ का अधिकारी बनकर लोगों से लूट करता है। वह औरैया थाना से भी भी वांछित है। उस पर रामपुरा, एट एवं औरैया जिले के अयाना थाना सहित 21 मामले दर्ज हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : चित्रकूट : दर्शकों ने संजो बघेल के आल्हा गायन को सराहा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0