हमीरपुर : छह माह की बच्ची से दरिंदगी में सगा चाचा गिरफ्तार

हमीरपुर में मासूमों और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़...

Oct 21, 2023 - 00:31
Oct 21, 2023 - 01:21
 0  2
हमीरपुर : छह माह की बच्ची से दरिंदगी में सगा चाचा गिरफ्तार

हमीरपुर। हमीरपुर में मासूमों और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आज शुक्रवार को छह माह की बच्ची के साथ सगे चाचा ने दरिंदगी की जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे आनन फानन इलाज के लिए यहां के सरकारी अस्पताल से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दरिंदे चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े : बांदा : कनवारा बालू खदान पर छापा, 535 घन मीटर अवैध खनन पाया गया, खदान सीज

हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव में आज छह माह की बच्ची घर के बरामदे में थी। तभी सगे चाचा ने उसके साथ दरिंदगी शुरू कर दी। बच्ची की रोने की आवाज पर मां दौड़कर मौके पर पहुंची तो दरिंदे ने घटना को अंजाम देने के बाद मां के साथ मारपीट कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आननफानन बच्ची को लेकर महिला थाने पहुंची। हालत गंभीर होने पर बच्ची को नजदीक के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां बिगडऩे पर डाँक्टरों ने मेडिकल कालेज उरई के लिए बच्ची को रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चाचा अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े : डॉ अंबेडकर नगर प्रयागराज एक्सप्रेस और गरीब रथ का अब अतर्रा में ठहराव, इन ट्रेनों के समय में बदलाव

बता दे कि इससे पहले मौदहा क्षेत्र में एक चार साल के बच्चे की कुकर्म कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद शव नदी में फेेंक दिया गया।

यह भी पढ़े : सेफ सिटी योजना: अब तक कुल 2378 कैमरों को किया गया आईसीसीसी से इंटीग्रेट

एसपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए मुस्करा की सीएचसी में भर्ती कराया गया था जहां हालत बिगडऩे पर बच्ची को पुलिस टीम के साथ उरई मेडिकल कालेज भेजा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0