कुशौली पुरवा में पेयजल संकट गहराया, दो माह से ठप पड़ी जल संस्थान की सप्लाई

विकास खंड क्षेत्र के कुशौली पुरवा गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जल संस्थान द्वारा पानी की सप्लाई न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों...

Apr 2, 2026 - 18:40
Apr 2, 2026 - 18:42
 0  5
कुशौली पुरवा में पेयजल संकट गहराया, दो माह से ठप पड़ी जल संस्थान की सप्लाई

नमामि गंगे का पानी भी नहीं पहुंचा, निजी नलकूपों पर निर्भर हुए ग्रामीण

कुरारा, हमीरपुर। विकास खंड क्षेत्र के कुशौली पुरवा गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जल संस्थान द्वारा पानी की सप्लाई न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि गांव में नमामि गंगे योजना के तहत मिलने वाला पानी भी नहीं पहुंच पा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, जल संस्थान की ओर से डामर गांव स्थित नलकूप से कुशौली पुरवा में पानी की आपूर्ति की जाती थी, लेकिन करीब दो माह पूर्व नलकूप खराब हो जाने के बाद से सप्लाई पूरी तरह ठप है। इसके चलते गांव में पेयजल का संकट विकराल रूप ले चुका है।

गांव निवासी कुलदीप, लोकेंद्र, रामशरण, राहुल, नारायण सिंह, सुशील यादव, लाला सिंह, पिंटू सिंह, पवन सिंह, राजू, राजा भैया और जयराम समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि नमामि गंगे परियोजना का पानी भी गांव तक नहीं पहुंच पा रहा है।

मजबूरी में ग्रामीण निजी नलकूपों से ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। इससे न केवल समय और श्रम की बर्बादी हो रही है, बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नलकूप की मरम्मत कर पानी की नियमित सप्लाई बहाल कराने की मांग की है, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके।

रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, (कुरारा) हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0