बांदा में गणेश महोत्सव का भव्य समापन, नम आंखों से दी बप्पा को विदाई
श्री गणेशाय महोत्सव 2026 का गुरुवार को विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ समापन हो गया। गणेश उत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं...
शोभायात्रा में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, केन नदी में हुआ विसर्जन
बांदा। श्री गणेशाय महोत्सव 2026 का गुरुवार को विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ समापन हो गया। गणेश उत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी और अगले बरस फिर जल्दी आने की कामना की।
शहर के विभिन्न गणेश पंडालों से गणपति जी के विमान निकाले गए। शोभायात्रा महाराणा प्रताप चौक, अशोक लाट सहित शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों से होते हुए केन नदी तट पर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु डीजे और ढोल की थाप पर नाचते-गाते नजर आए। शोभायात्रा में ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे गूंजते रहे।
केन नदी तट पर पहुंचने के बाद गणपति बप्पा का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ भावुकता भी देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन की टीम मौके पर मुस्तैद रही।
वहीं, श्री गणेशाय महोत्सव समिति बांदा की ओर से गणेश उत्सव में सहभागिता करने वाली विभिन्न गणपति समितियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव के समापन पर आयोजन से जुड़े लोगों ने सफल आयोजन में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं और समितियों का आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
