पांच दिन पहले लूटपाट करने वाले बबली कोल के गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
चित्रकूट जिले की मारकुंडी थाना पुलिस ने बुधवार को असलहे के साथ चार बदमशों को गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों ने बीते..

चित्रकूट जिले की मारकुंडी थाना पुलिस ने बुधवार को असलहे के साथ चार बदमशों को गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों ने बीते 18 सितंबर को मानिकपुर ब्लॉक किहुनिया गांव में ग्रामीणों से मोबाइल और नकदी लूट ली थी।
बता दें कि मारकुंडी थाना क्षेत्र में बदमाश सक्रिय हो गए हैं। आए दिन लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मामला मानिकपुर ब्लॉक के किहुनिया गांव का है, जहां बीते शुक्रवार 18 सितंबर की देर शाम कुछ अज्ञात बदमाशों ने असलहे के बल पर ग्रामीणों के साथ लूटपाट की थी। यही नहीं ग्रामीणों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे।
यह भी पढ़ें - लव जिहाद : नाबालिग छात्रा का दैहिक शोषण करने वाला मोनू सिंह, मो. रफीक निकला
ग्रामीणों ने घटना की सूचना मारकुंडी थाने की पुलिस को दी थी। तभी से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार को पुलिस ने लूट करने वाले चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों के पास से चार बंदूकें बरामद की गई हैं।
इनमें से दो बदमाश बहिलपुरवा और दो बदमाश डोडा माफी के रहने वाले हैं। गिरफ्तार बदमाशों के नाम लाला, देव मुनि, रज्जन उर्फ रोहड़ी है। इनमें से एक बदमाश का नाम नहीं पता चल सका है। पुलिस ने बताया कि ये चारों बदमाश पूर्व दस्यु सरगना रहे बबली कोल के गिरोह के सदस्य हैं।
यह भी पढ़ें - महोबा में मंदिर के पुजारी के पुत्र का शव, कुंड में मिलने से मचा हड़कंप
What's Your Reaction?






