राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बांदा में ‘रामायण’ पर अंग्रेज़ी रोल प्ले, विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बांदा के इंग्लिश लैंग्वेज लैब द्वारा 5 मई 2026 को सायं 4:00 बजे एमपी हॉल में “रामायण” विषय पर एक प्रभावशाली...
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने किया प्रभावशाली मंचन, भाषा कौशल और आत्मविश्वास का हुआ उत्कृष्ट प्रदर्शन
बांदा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बांदा के इंग्लिश लैंग्वेज लैब द्वारा 5 मई 2026 को सायं 4:00 बजे एमपी हॉल में “रामायण” विषय पर एक प्रभावशाली अंग्रेज़ी रोल प्ले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी अभिनय प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
रोल प्ले के माध्यम से विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन किया, जिसमें साहस, भक्ति, धर्म, त्याग और आदर्श जीवन मूल्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों के संवाद, अभिनय और मंचीय प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का आयोजन इंग्लिश लैंग्वेज लैब की इंचार्ज डॉ. अर्चना सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों की अंग्रेज़ी भाषा, उच्चारण, संवाद कौशल और फ्लुएंसी को बेहतर बनाना है। ऐसे मंच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी प्रस्तुति क्षमता को भी सशक्त बनाते हैं।
संस्थान के निदेशक प्रो. एस. पी. शुक्ला ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें अंग्रेज़ी भाषा में और अधिक दक्ष बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास से ही भाषा पर पकड़ मजबूत होती है।
इस अवसर पर डॉ. विभाष यादव, सर्वेश कुमार, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. अभिजीत सिंह, अंकुश राजपूत, डॉ. सुरेंद्र, रविशंकर शुक्ला, डॉ. अमित त्रिपाठी सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मकता को मंच प्रदान किया, बल्कि संस्थान में शैक्षणिक और सांस्कृतिक वातावरण को भी नई ऊर्जा दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
