वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

प्रभारी यातायात शैलेन्द्र सिंह ने यातायात जागरुकता अभियान के अंर्तगत यातायात नियमों का उल्लघंन कर यात्रा...

May 13, 2024 - 01:06
May 13, 2024 - 01:08
 0  1
वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

141 वाहनों पर लगाया 3 लाख 17 हजार का जुर्माना

चित्रकूट(संवाददाता)। प्रभारी यातायात शैलेन्द्र सिंह ने यातायात जागरुकता अभियान के अंर्तगत यातायात नियमों का उल्लघंन कर यात्रा करने वाले 141 दो पहिया, चार पहिया, ई रिक्शा, आटो, टैक्सी, टेम्पो चालकों पर कुल 3,17,700 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया है। नियम विरूद्ध पाये जाने पर एक वाहन को सीज किया है।

यह भी पढ़े : मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

प्रभारी यातायात ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि सड़क पर यात्रा करते समय दो पहिया पर हेलमेट, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें। ट्रैक्टर ट्राली एवं माल वाहनों से तीर्थयात्रियों का परिवहन कर रहे वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी। किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो पाए इसीलिए सभी वाहन चालकों से अपील किया कि यातायात नियमों का पालन करें।

यह भी पढ़े : लोस चुनाव : उप्र की 13 सीटों पर नौ बजे तक 11.67 प्रतिशत हुआ मतदान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0