मुश्किल में फंस सकते हैं धीरेंद्र शास्त्री, महिला आयोग में हुई शिकायत

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री हाल ही में महिलाओं के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी से मुश्किल में फंस सकते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने नोएडा में ...

Jul 19, 2023 - 07:32
Jul 19, 2023 - 07:43
 0  1
मुश्किल में फंस सकते हैं धीरेंद्र शास्त्री, महिला आयोग में हुई शिकायत

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री हाल ही में महिलाओं के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी से मुश्किल में फंस सकते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने नोएडा में प्रवचन के दौरान महिलाओं पर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने सिंदूर व मंगलसूत्र का उदाहरण देते हुए महिलाओं की तुलना खाली प्लाट से की थी। इस टिप्पणी को लेकर महिला संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। इसी टिप्पणी को लेकर आजाद अधिकारी सेना की महासचिव व सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। 

यह भी पढ़ें- उत्पीड़न का शिकार महिलाओं की पैरवी इस तरह कर रही वनांगना

इस मामले में नूतन ठाकुर ने कहा कि इस तरह का बयान अमर्यादित है। इसकी जांच कराई जाये और सख्त एक्शन लिया जाए। महिलाओं की मांग में सिंदूर और गले में मंगल सूत्र नहीं होने पर प्लाट खाली होने संबंधी बयान घोर अनुचित व आपत्तिजनक है। कई अराजक और उपद्रवी तत्व उसका सहारा लेकर तमाम महिलाएं, जिन्होंने मांग में सिंदूर या गले में मंगल सूत्र नहीं डाला है। उनकी तुलना खाली प्लाट से करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी मीम बनाकर डाल रहे है। इस शिकायत के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री मुश्किल में पड़ सकते है।

यह भी पढ़ें-किसानों के खेत से बालू माफिया जबरन बना रहे हैं रास्ता, डीएम से की शिकायत

सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने कहा कि वीडियो बनाकर उसको वायरल कर रहे है। ये बहुत ही आपत्तिजनक है। इस वीडियो पर बड़े ही अमर्यादित टिप्पणी की जा रही है। एक महिला की तुलना प्लाट से किया जाना पूर्णतया अस्वीकार्य है। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग से इन तथ्यों का संज्ञान लेते हुए अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बांदाः दबंगों से परेशान 200 किसान, न्याय न मिलने पर आत्मदाह को आमादा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 3
Wow Wow 0