प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को राजधानी के डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल..

Sep 17, 2022 - 03:00
Sep 17, 2022 - 03:02
 0  1
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को राजधानी के डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में रक्तदान किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर का भी उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें - आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी पहले से बड़ी भूमिका में लौटे, योगी के प्रशासनिक सलाहकार बने

इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया और सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान शिविर लगाया गया है। इन स्थानों पर भाजयुमो के कार्यकर्ता रक्तदान कर रहे हैं। लखनऊ में केजीएमयू, लोहिया संस्थान और सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया है।

यह भी पढ़ें - लखनऊ सहित दस रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी वाटर वेंडिंग मशीनें

यह भी पढ़ें - 17 और 18 सितंबर को यूपी में कहीं भारी, कहीं बहुत भारी बारिश का अलर्ट

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2