कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अभिषेक आनन्द को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे वंदिता...

Jun 27, 2024 - 01:11
Jun 27, 2024 - 01:14
 0  2
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अभिषेक आनन्द को दी गई भावभीनी विदाई

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी भूपेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी कर्वी सौरव यादव, राजापुर प्रमोद कुमार झा, मानिकपुर पंकज वर्मा की उपस्थिति में बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की जिला कलेक्टरेट सभागार में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े : अज्ञात कारणों के चलते तीन कच्चे घरों में लगी आग, गृहस्थी जली

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में लगभग 2 साल काम करने का मौका मिला।  भगवान श्री राम की पवित्र भूमि पर काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि चौराहा, रामघाट, पर्यटन, तुलसी स्मारक व अन्य कार्य प्रारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि जो कार्य नहीं हुआ उसे सभी लोग पूरा कराए। कहा कि जनपद में सभी का सहयोग मिला। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव, मेले का आयोजन भगवान राम की कृपा व सभी लोगों के सहयोग से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि किसी के साथ गलत नहीं किया, सभी लोगों ने उनके साथ कार्य किया, अगर सही से डायरेक्शन दिया जाए तो जनपद आगे बढ सकता है।

यह भी पढ़े : खेल मेला के साथ समर कैम्प का हुआ समापन

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि कलेक्टर और कप्तान की जोडी राम लक्ष्मण की जोडी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के साथ 6 महीने कार्य करने का अवसर मिला, लेकिन एक दिन भी ऐसा नहीं लगा कि हम लोग नए हैं। उन्होंने कहा कि तीन दशक नौकरी के बाद सीखने को मिला की विषम परिस्थिति में कैसे धैर्य रखा जाए। जनता की बात को सुनना एक अच्छे अधिकारी की पहचान है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों को पावर मिलने के बाद लोग बदल जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए जो आज जिलाधिकारी के पास है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी हवा व पानी जैसा सरल व स्वच्छ साफ छवि के अधिकारी हैं। सफल नेतृत्वकर्ता के बाद इस रोशनी को अन्य जिलों में ले जा रहे हैं, उसके बाद कहीं और ले जाएंगे। वहां पर भी रोशन करेंगे।

यह भी पढ़े : नवांगतुक डीएम ने कार्यभार संभालने के बाद कलेक्ट्रेट पटलों का किया निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने कहा कि चित्रकूट में जो भी विकास कार्य हुए उसमें जिलाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अब कार्य चालू हो गया है, आगे भी चलता रहेगा और जनपद आगे बढता जाएगा। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने कभी प्रेशर के रूप में कार्य नहीं किया। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन के साथ कार्य किया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी मृदुभाषी के रूप में पहचान है, जो कठिन समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि आपके स्वास्थ्य व पारिवारिक जनों के स्वास्थ्य के लिए कामना करेंगे। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि सहज स्वभाव से बात करते थे। किसी भी प्रकार की समस्या हो उसका निस्तारण करना बडी बात है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद ने कहा कि नौकरी तो सभी करते हैं, लेकिन ऐसे अधिकारी जिसके नेतृत्व करने की क्षमता समस्या का निस्तारण करने की क्षमता अभूतपूर्व है। इस अवसर पर जिलाधिकारी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी भूपेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी राजापुर प्रमोद कुमार झा, कर्वी सौरभ यादव, मोहम्मद जसीम अहमद, जिला कोषाधिकारी अवध नारायण आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0