देश में गैस की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और पैनिक बाइंग से हो रही दिक्कत: केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में रसोई गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है...

Mar 13, 2026 - 18:33
Mar 13, 2026 - 18:38
 0  8
देश में गैस की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और पैनिक बाइंग से हो रही दिक्कत: केंद्र सरकार
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

घरेलू गैस की जमाखोरी या कमर्शियल उपयोग की शिकायत पर हो सकती है 6 महीने तक की जेल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में रसोई गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सरकार के अनुसार जो भी दिक्कतें सामने आ रही हैं, वे मुख्य रूप से जमाखोरी और पैनिक बाइंग के कारण हो रही हैं।

सरकार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण न करें और सामान्य तरीके से गैस की खरीदारी करें। सरकार का कहना है कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी और एक-दो दिनों में आपूर्ति पहले की तरह सुचारु हो जाएगी।

केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी करता है या घरेलू गैस का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर 6 महीने तक की जेल का प्रावधान है।

सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। यदि कोई गैस एजेंसी उपभोक्ताओं को गैस देने में अनावश्यक देरी करती है या गैस उपलब्ध नहीं कराती है तो इन नंबरों पर शिकायत की जा सकती है।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर:

  • Indane : 1800-2333-555

  • Bharat Gas : 1800-22-4344

  • HP Gas : 1800-2333-555

सरकार ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी गैस सिलेंडर की जमाखोरी या नियमों का उल्लंघन होता दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0