उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिलाओं को किया गया सम्मानित

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा भवन लखनऊ से संबोधित किया। जिसका सजीव प्रसारण डीएम कुलकित गर्ग...

Mar 9, 2026 - 10:01
Mar 9, 2026 - 10:01
 0  3
उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिलाओं को किया गया सम्मानित

जिस देश की महिलाएं जागरूक होती हैं वह देश होता है शक्तिशाली

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ आयोजन

चित्रकूट। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा भवन लखनऊ से संबोधित किया। जिसका सजीव प्रसारण डीएम कुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह, सीडीओ डीपी पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, एडीएम न्यायिक अरुण कुमार, सीएमओ डॉ भूपेश द्विवेदी, अपर उप जिलाधिकारी अजय यादव, जिला प्रवेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं जनसमूह ने देखा।

डीएम पुलकित गर्ग ने उत्कृष्ट कार्य करने, संवाद स्थापित के लिए शालू सिंह, गायत्री देवी, गंगावती, रीता सिंह, आरती उपाध्याय की सराहना करते हुए कहा कि इन महिलाओं ने जो विश्वास के साथ अपनी बात मंच पर रखा वह सराहनीय है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि अपने साथ बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। शिक्षा ऐसी चाबी है जो सभी दरवाजे खोल सकती है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में लगभग 12 कलेक्टर हैं एवं इतना ही संख्या में पुलिस अधीक्षक भी है। इसके साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में चाहे विज्ञान हो, पायलट हो, इंजीनियर हो, सभी क्षेत्र में महिलाएं हैं, वे आगे बढ़ रही हैं। देश का नाम रौशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में अभ्युदय कोचिंग सेन्टर निःशुल्क चलाया जा रहा है। कहा कि जब महिला जागरूक होती है तो पूरा समाज जागरूक होता है। कहा कि रोजगार देने वाला बनना चाहिए न कि रोजगार लेने वाला। जनपद में 600 महिलाओ को रोजगार के माध्यम से लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन दस से बारह बजे तक कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई होती है। किसी को कोई समस्या हो तो अवगत करा सकता है।

एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। जहां नारी होती है वहीं भगवान बसते हैं। अबला तेरी यही कहानी के संबंध में कहा कि यह अलग-अलग समय में लिखा गया साहित्य है। उन्होंने कहा कि जहां नारी सशक्त होती है वह राष्ट्र भी सशक्त होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं संबंधी कई योजनाएं चलायी हैं। केवल लक्ष्य होना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य बेटियों का अच्छा हो जाए तो देश आगे बढ़ेगा। मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए ईट राइट कैंपेन में सहयोग करें। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि अगर महिला नहीं होती तो क्या होता। सृष्टि बढ़ाने का कार्य महिलाओं ने किया। आज माहौल बदल गया है। तमाम लखपति दीदियां बनी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा गारंटी ली है। जिला प्रवेशन अधिकारी ने मुख्य अतिथियों के स्वागत उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस दिया। इस अवसर पर पूजा समूह की महिला शालू सिंह ने एक जनपद एक उत्पाद के खिलौने पर प्रकाश डाला। संतोषी समूह से गायत्री देवी ने बताया कि सिलाई के कार्य में कई महिलाओं को ट्रेनिंग देकर आगे बढ़ा रहे हैं। जूडो कराटा से संबंधित आशीष मिश्रा ने बताया कि मुंबई व जनपद में लगभग 50 हजार से अधिक बच्चों को सिखाया। कृषक गंगावती ने बताया कि प्राकृतिक खेती का कार्य करती है। इसमें 10 गांवों को जोड़ लिया है। साइबर क्राइम से रीता सिंह व ब्यूटीशियन उद्यमी आरती उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कठपुतली नृत्य के माध्यम से समाज को जगाने का प्रयास किया गया। दृष्टिबाधित विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती गीत प्रस्तुत किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों का एक जनपद एक उत्पाद द्वारा बनाए गए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन साकेत बिहारी शुक्ला ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0