कोतवाली परिसर में दंगा नियंत्रण का अभ्यास
नगर की कोतवाली परिसर में शुक्रवार को दंगा नियंत्रण को लेकर स्थानीय पुलिस कर्मियों द्वारा मॉक ड्रिल एवं अभ्यास किया गया...
पुलिस कर्मियों ने घंटों बहाया पसीना, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां परखी
राठ (हमीरपुर)। नगर की कोतवाली परिसर में शुक्रवार को दंगा नियंत्रण को लेकर स्थानीय पुलिस कर्मियों द्वारा मॉक ड्रिल एवं अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने मैदान में घंटों पसीना बहाते हुए आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा।
अभ्यास का नेतृत्व कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रिंस दीक्षित ने किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस बल को दंगा नियंत्रण की रणनीति और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी स्थिति में सबसे पहले उपद्रवियों को चेतावनी दी जाती है। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया जाता है।
उन्होंने यह भी बताया कि यदि दंगाई पत्थरबाजी या अन्य हथियारों से हमला करते हैं तो पुलिस बल आत्मरक्षा करते हुए नियमानुसार बल प्रयोग कर सकता है। अभ्यास के दौरान जवानों को सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग, पंक्ति गठन, ढाल संचालन और समन्वय के साथ आगे बढ़ने का प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर एसआई शिव सहाय सरोज, एसआई दीपक कुमार पटेल, एसआई एस.के. पांडे, एसआई नीरज राजपूत, एसआई सविता शर्मा, सुमित कुमार, बृजेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास समय-समय पर कराए जाते हैं, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में तत्परता और दक्षता सुनिश्चित की जा सके।
रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
