डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने किया बाँदा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने शुक्रवार को बांदा रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया...
यात्रियों की सुविधाओं का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के दिए निर्देश
बांदा। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने शुक्रवार को बांदा रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने सहायक चिकित्सा यान, स्टेशन परिसर में स्थित स्टॉल, पार्किंग क्षेत्र और सभी प्लेटफॉर्मों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए।
इस दौरान चित्रकूट क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी बेहतर व्यवस्थाओं और कार्यों के लिए कुछ कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई।
डीआरएम ने बताया कि यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में हॉलिडे होम विकसित करने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
निरीक्षण के दौरान रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
