एसडीएम की मौजूदगी मे दबंगो ने रिटायर्ड नायब तहसीलदार को दौडा कर पीटा

जमीन की पैमाइस करवाने गये रिटायर्ड नायब तहसीलदार की गांव के दबंगो ने एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी मे जोरदार पिटाई कर दी...

Feb 23, 2026 - 11:08
Feb 23, 2026 - 11:10
 0  196
एसडीएम की मौजूदगी मे दबंगो ने रिटायर्ड नायब तहसीलदार को दौडा कर पीटा
AI Generated Images - Gemini AI

बांदा। जमीन की पैमाइस करवाने गये रिटायर्ड नायब तहसीलदार की गांव के दबंगो ने एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी मे जोरदार पिटाई कर दी। गंदी,गंदी गालियां दी और खेतों से खदेड दिया। साथ मे गये एसडीएम पैलानी, नायब तहसीलदार, लेखपाल और पुलिस वाले टुकर-टुकर देखते रहे। रिटायर्ड नायब तहसीलदार प्रहलाद प्रसाद ने घटना की लिखित शिकायत बांदा डीएम से करके मारपीट करनै वाले दबंगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

डीएम को दिये गये शिकायती पत्र मे रिटायर्ड नायब तहसीलदार प्रहलाद प्रसाद (75) ने आरोप लगाया है कि एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा के बुलावे पर शनिवार दिनांक 21 फरवरी को वह अपनी पत्नी और कुछ सहयोगियों के साथ पैलानी तहसील गये थे। उनकी पत्नी और पुत्र के नाम कुछ जमीन अतरहट गांव मे है। जिस पर वह नियमित तौर पर काबिज दखील हैं। जमीन को लेकर अतरहट गांव के अमरजीत तिवारी आदि से उनका विवाद चल रहा है। जमीन की नाप कराने को लेकर वह काफी परेशान थे। एसडीएम ने भरोसा दिया कि वे साथ चलकर जमीन की पैमाइस करा देते हैं। 

रिटायर्ड नायब तहसीलदार ने बताया कि एसडीएम के कहने पर दोपहर बाद जमीन की पैमाइस कराने हम सब अतरहट गांव पहुंच गये। इसी दौरान गांव के अमरजीत तिवारी,उसकी पत्नी श्रीमती मनोज तिवारी गांव के कई लोगों के साथ मौके पर पहुंच गये। देखते ही गंदी-गंदी गालियां बकने लगे और हमारे साथ मारपीट करने लगे। पैमाइस कराने गये एसडीएम पैलानी, नायब तहसीलदार, लेखपाल और पुलिस कर्मी चुपचाप खडे रहे। हमलावरों के जाने के बाद एसडीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस कार्यवाही कराने को कहा और पैलानी लौट गये।

रिटायर्ड नायब तहसीलदार ने बताया कि एसडीएम पैलानी ने हमलावर दबंगो के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की। न कोई रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के बाद से दबंग अमरजीत आदि उन्हे और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देते घूम रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0