अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किशोरियों को अधिकारों व योजनाओं की दी गई जानकारी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा विवेकानंद जूनियर हाई स्कूल, चकजाफर में किशोरियों के साथ जागरूकता एवं संवाद...

Mar 9, 2026 - 10:10
Mar 9, 2026 - 10:10
 0  2
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किशोरियों को अधिकारों व योजनाओं की दी गई जानकारी

विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा किशोरियों को स्वास्थ्य सामग्री भी वितरित

चित्रकूट। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा विवेकानंद जूनियर हाई स्कूल, चकजाफर में किशोरियों के साथ जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मिलान बी द चेंज के सहयोग से सशक्त नारी, सशक्त समाज अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में विकास पथ सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर सिंह ने किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बालिकाएं ही कल के सशक्त समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, आत्मविश्वास और सही जानकारी के माध्यम से बेटियां अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने किशोरियों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान किशोरियों के साथ बैठक कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के विषय में जानकारी दी गई। छात्राओं को यह भी प्रेरित किया गया कि वे अपने जीवन से जुड़े विषयों पर खुलकर अपनी बात रखें और सही दिशा में आगे बढ़ें।

विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र पांडेय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय एक परिवार की तरह है, जहां छात्राएं बिना संकोच अपनी समस्याएँ और विचार साझा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने वाली बेटियां समाज में नई पहचान बनाती हैं।

कार्यक्रम में सहायक अध्यापक दयाशंकर पांडे, छोटेलाल सिंह, शिवमूरत सिंह, महेंद्र सिंह, राजवेंद्र तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, राजनाथ सिंह, सुशील द्विवेदी, दीपिका यादव, जय उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रा जया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।

इस अवसर पर संस्थान के लवलेश सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी किशोरियों को रोज क्रीम तथा ग्लूकोज-सी का वितरण किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0