भारा पत्रकार महासंघ के प्रदेश मुख्य महासचिव बने राजकुमार याज्ञिक

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय व राष्ट्रीय संचालन समिति के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र...

Mar 9, 2026 - 10:05
Mar 9, 2026 - 10:06
 0  2
भारा पत्रकार महासंघ के प्रदेश मुख्य महासचिव बने राजकुमार याज्ञिक

जिले के पत्रकारों ने जाहिर की खुशी

चित्रकूट। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय व राष्ट्रीय संचालन समिति के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र व राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें जनपद के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार याज्ञिक को प्रदेश मुख्य महासचिव मनोनीत किया है। अपेक्षा की है कि संगठन मजबूती के लिए पहल करेंगे। साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र मे इकाई गठित कर महासंघ कार्यालय को प्रेषित करें। श्री याज्ञिक के महासंघ के प्रति निष्ठा को देखते हुए प्रदेश का यह महत्वपूर्ण पद सौपा गया है। बता दें कि पहले राजकुमार याज्ञिक प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे थे। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उप्र के मनोनीत प्रदेश मुख्य महासचिव राजकुमार याज्ञिक जनपद के बलदाऊगंज मोहल्ले के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में पत्रकारों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्या निराकरण करने में संघर्ष जारी रहेगा। उनके मनोनयन पर जिले के पत्रकारों ने खुशी जाहिर की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0