होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
होली पर्व को देखते हुए प्रशासन ने मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है...
फुटकर गल्ला मंडी में छापा, 15 किलो संदिग्ध खोया बरामद
राठ (हमीरपुर)। होली पर्व को देखते हुए प्रशासन ने मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह ने खाद्य विभाग की टीम के साथ नगर की फुटकर गल्ला मंडी और मिठाई दुकानों में छापेमारी कर जांच की।
अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए कोट बाजार स्थित फुटकर गल्ला मंडी में बिकने आए खोया की जांच की गई। जांच के दौरान करीब 15 किलो संदिग्ध (नकली) खोया बरामद किया गया।
इसके अलावा प्रसिद्ध बीकानेर मिठाई दुकान से खोया और मिठाई के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी के दौरान फूड इंस्पेक्टर राजीव कुमार, कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रिंस दीक्षित, एसआई नीरज राजपूत, बृजेंद्र कुमार, छोटे सिंह एवं सुमित सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
प्रशासन ने व्यापारियों को चेतावनी दी है कि मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं आमजन से अपील की गई है कि खरीदारी करते समय गुणवत्ता का ध्यान रखें और संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
