बांदा में नकली नोटों का जाल ध्वस्त, दो गिरफ्तार, 1.12 लाख की जाली मुद्रा बरामद

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में थाना कोतवाली नगर एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने नकली भारतीय मुद्रा छापने और उसे बाजार में चलाने वाले एक संगठित...

Jan 5, 2026 - 10:00
Jan 5, 2026 - 10:03
 0  67
बांदा में नकली नोटों का जाल ध्वस्त, दो गिरफ्तार, 1.12 लाख की जाली मुद्रा बरामद

बाँदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में थाना कोतवाली नगर एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने नकली भारतीय मुद्रा छापने और उसे बाजार में चलाने वाले एक संगठित अन्तरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 1,12,500 मूल्य के जाली नोट तथा नकली नोट बनाने की सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, रविवार 4 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति कनवारा चौराहे के पास महोबा रोड की ओर से नकली नोट लेकर आ रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध अवस्था में खड़े दो व्यक्तियों को पकड़ लिया, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे।

पूछताछ और तलाशी में उनके पास से 500 के 225 नकली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 1,12,500 है। सभी नोटों पर एक ही सीरियल नंबर पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि नोट सुनियोजित तरीके से तैयार किए गए थे। साथ ही, नकली नोट बनाने में प्रयुक्त उपकरण जैसे प्रिंटर, इमल्शन, बेनासाई, पीवीसी डिब्बे, इंक, पारदर्शी शीशा, कटर, टेप, ब्रश आदि भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजाराम पुत्र अयोध्या निवासी उटियां, थाना कबरई, जनपद महोबा तथा राहुल सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी पिडारी, थाना कबरई, जनपद महोबा के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे असली 500 के नोटों की नकल कर नकली नोट तैयार करते थे और उन्हें बाजार में चलाने की योजना बना रहे थे।

इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी एसओजी आनंद कुमार ने किया, जिनके साथ उपनिरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी, प्रीत कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अश्वनी सिंह, कांस्टेबल अमित त्रिपाठी, प्रतीक यादव, मनीष मिश्रा, अनुराग यादव एवं सतीश कुमार शामिल रहे।

इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टॉक ने बताया कि एक युवक को पेट्रोल पंप में 500 का जाली नोट चलाते हुए पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ की गई तो गिरोह के दो सदस्य पकड़ में आए जबकि अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आर्थिक अपराधों और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था और शांति बनी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0