झांसी में तैनात एडीएम अशोक कुमार के निधन पर शोक

जनपद में एडीएम नमामि गंगे पद पर तैनात रहे अशोक कुमार सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया...

Sep 19, 2024 - 08:23
Sep 19, 2024 - 08:25
 0  11
झांसी में तैनात एडीएम अशोक कुमार के निधन पर शोक
फ़ाइल फोटो

झांसी। जनपद में एडीएम नमामि गंगे पद पर तैनात रहे अशोक कुमार सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में शोक की लहर दौड़ गई।

एडीएम अशोक कुमार सिंह जनपद झांसी में नमामि गंगे का कार्यभार देख रहे थे। कुछ दिन पूर्व हृदय में तकलीफ होने पर वह हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। वहां डॉक्टर ने स्टेन फिट कर दिया था। उनका दोबारा चेकअप होना था। लखनऊ में रिचेकअप के लिए हॉस्पिटल गए थे। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका निधन हृदयाघात से होना बताया जा रहा है। उनके निधन की खबर से समूचे प्रशासनिक अमले में शोक की लहर दौड़ गई।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0