कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर कमिश्नर और डीआईजी ने सुरक्षा का लिया जायजा

मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस...

Sep 7, 2024 - 00:32
Sep 7, 2024 - 00:33
 0  2
कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर कमिश्नर और डीआईजी ने सुरक्षा का लिया जायजा

चित्रकूट। मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के साथ उप राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आरोग्यधाम में बने हेलीपैड व हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल वीआईपी मार्ग तक का निरीक्षण किया। इसके बाद जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम. उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0