टीजीटी परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश करने वाले दो गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में आयोजित टी.जी.टी. परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षार्थ पुलिस एवं संबंधित जांच एजेंसी द्वारा टी.जी.टी....
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में आयोजित टी.जी.टी. परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षार्थ पुलिस एवं संबंधित जांच एजेंसी द्वारा टी.जी.टी. परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता पूर्ण संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गयी थी। इसी बीच टी.जी.टी. परीक्षा में अवैध तरीके से सेंधमारी कर परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त दिलीप कुमार पुत्र सूरज भान सिंह निवासी महिचा मंदिर पोस्ट खाचमऊ थाना कोतवाली खागा जनपद फतेहपुर तथा दूसरा अभियुक्त विकास सिंह पुत्र शंकर लाल निवासी महिचा मंदिर पोस्ट खाचमऊ थाना कोतवाली खागा जनपद फतेहपुर। जिनसे फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पैन कार्ड बरामद किया गया।
रूद्रनारायण पाण्डेय केन्द्राध्यक्ष कृषक इण्टर कॉलेज भौरी, रैपुरा जनपद चित्रकूट ने सूचना दिया कि बुधवार को प्रथम पाली में प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा में विकास सिंह परीक्षा दे रहा था। सुबह 10ः49 बजे दूरभाष से सूचना प्राप्त हुई कि विकास सिंह की बायोमैट्रिक मैच नही हो रहा है। इसके बाद कार्यदायी संस्था के कर्मियों के माध्यम से अभ्यर्थी की पुनः बायोमैट्रिक प्रक्रिया करायी गई, जिसमें फेश एवं फिंगर अथेन्टिकेशन पूर्ण रूप से मिस मैच हो रहा था। जिसकी सूचना पुलिस नोडल अधिकारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को दी गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल एसओजी एवं सर्विलांस टीम को मौके पर भेजकर सघन जांच कराई गयी तो विकास सिंह के नाम से आधार नं. को यूआईडीएआई-जी.ओ.वी. पोर्टल पर चेक किया गया तो उक्त साइड पर उपलब्ध आधार में भिन्न व्यक्ति की फोटो पायी गई। तब परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका नाम दिलीप कुमार पुत्र सूरजभान सिंह निवासी महिचा मंदिर पोस्ट खाचमऊ थाना कोतवाली खागा जनपद फतेहपुर है। वह अपने चचेरे भाई विकास सिंह पुत्र शंकरलाल निवासी महिचा मंदिर पोस्ट खाचमऊ थाना कोतवाली खागा जनपद फतेहपुर की जगह पर परीक्षा में बैठा था। जिस पर थाना रैपुरा में बीएनएस व सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 2024 की धारा 3/10 बनाम दिलीप कुमार पुत्र भान सिंह, विकास सिंह पुत्र शंकर लाल निवासीगण महिचा मंदिर खागा जनपद फतेहपुर पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में एम.पी. त्रिपाठी एसओजी प्रभारी, उप निरीक्षक रविकान्त राय, आरक्षी रोहित सिंह, उप निरीक्षक रामप्रीत सिंह, आरक्षी रोशन सिंह, मुख्य आरक्षी नीतेश सचान, आरक्षी गोलू भार्गव, आरक्षी विशाल, आरक्षी ज्ञानेश मिश्रा, रिक्रूट महिला आरक्षी निदा जाहिद, आरक्षी पवन कुमार, रिक्रूट महिला आरक्षी अजिता मौजूद रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
