चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र पहाड़ी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करने...

Sep 25, 2026 - 12:25
Sep 25, 2026 - 12:29
 0  2
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

चित्रकूट। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र पहाड़ी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला, भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता में विकासखंड पहाड़ी के परिषदीय उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, मान्यता प्राप्त एवं माध्यमिक विद्यालयों सहित कुल 103 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में मोनिक तिवारी कक्षा 8 चकौंध ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सलोनी कक्षा 8 चकौंध द्वितीय तथा कमला रानी कक्षा 8 कलवारा खुर्द तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं सृष्टि कक्षा 7 पहाड़ी भाग-1 ने चतुर्थ, रागिनी कक्षा 7 तौरा ने पंचम, खुशबू देवी कक्षा 8 बरेठी ने छठा, सुनैना कक्षा 8 पहाड़ी भाग-1 ने सातवां, लक्ष्मी देवी कक्षा 8 बूढ़ा सेमरवार ने आठवां, ऋषि ओम कक्षा 7 सुरसेन ने नौवां तथा मोहित कक्षा 6 पहाड़ी भाग-2 ने दसवां स्थान प्राप्त किया। ब्लाक स्तर पर चयनित शीर्ष दस छात्र-छात्राओं को एआरपी मनीष कुमार शुक्ला, आलोक कुमार साहू, सन्तोष कुमार, डा. रामप्यारे विश्व कर्मा, शिव प्रकाश निषाद ने पुरस्कृत किया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राएं 28 सितंबर को टाउन हॉल, कर्वी में आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। खण्ड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी राजेश कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर मिल रहा है। सभी विद्यार्थियों ने सुंदर चित्र बनाकर समाज और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक संदेश दिया है। इस अवसर पर एआरपी मनीष कुमार शुक्ला, शिक्षक अमित कुमार यादव, दिनेश कुमार, कुशल सिंह, भावना अनुदेशक सहित प्रतिभागी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0