सेवा भारती ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण दवा वितरण एवं संपूर्ण ब्लड टेस्ट शिविर
जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण दवा वितरण एवं संपूर्ण रक्त परीक्षण...
चित्रकूट। जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण दवा वितरण एवं संपूर्ण रक्त परीक्षण जिला चिकित्सालय सेवा भारती एवं द हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान शिविर लगाया गया।
शिविर का शुभारंभ कुलसचिव मधुरेंद्र कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज पांडेय, जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे एवं गुरु प्रकाश शुक्ला द्वारा भारत माता की चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप जलाकर किया गया। कुलसचिव ने कहा कि सेवा भारती का यह पहले और सबसे बड़ा स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम रहा। सेवा भारती के द्वारा चित्रकूट में किए जा रहे सेवार्थ कार्यक्रमों से अलग ही पहचान है। सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे ने कहा कि दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच पुनीत कार्य का सुअवसर मिला है। कार्यक्रम मे सेवा भारती के जिलाध्यक्ष गुरु प्रकाश शुक्ला, कोषाध्यक्ष राजकिशोर त्रिपाठी, डॉ सचीन्द्र उपाध्याय, संजय, नवल आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
