बाढ़ से प्रभावित 250 विद्यार्थियों की तीन माह की फीस माफ करेगा सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट : डॉ. इलेश जैन

29 अगस्त को मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ ने चित्रकूट में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में परिवारों को...

Sep 8, 2026 - 18:10
Sep 8, 2026 - 18:12
 0  3
बाढ़ से प्रभावित 250 विद्यार्थियों की तीन माह की फीस माफ करेगा सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट : डॉ. इलेश जैन

25 हजार लंच पैकेट, 2 हजार राशन किट और 2 हजार कपड़ों की किट बांटी

चित्रकूट। 29 अगस्त को मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ ने चित्रकूट में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाएं लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। इसी क्रम में परम पूज्य संत रणछोड़ जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट पिछले करीब 10-11 दिनों से बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद में जुटा हुआ है।

ट्रस्ट की ओर से अब तक करीब 25 हजार लंच पैकेट, 2 हजार राशन किट, 1 हजार हाइजीन किट और 2 हजार कपड़ों की किट बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जा चुकी हैं। इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों के लिए 100 बेड सुरक्षित किए गए हैं, जबकि करीब 300 साधु-संतों की सेवा भी ट्रस्ट द्वारा की जा रही है।

51 लाख रुपये की राहत राशि से मदद

ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ. इलेश जैन ने बताया कि देश के किसी भी हिस्से में आपदा आने पर पूज्य गुरुदेव हमेशा पीड़ितों की सहायता के लिए आगे रहते थे। उन्हीं की प्रेरणा से चित्रकूट में आई बाढ़ की त्रासदी में प्रभावित परिवारों के साथ ट्रस्ट खड़ा है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ की सूचना मिलते ही ट्रस्ट के अध्यक्ष विशद भाई मफतलाल ने सभी ट्रस्टियों से चर्चा की और बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 51 लाख रुपये की धनराशि से मदद करने के निर्देश दिए।

250 विद्यार्थियों की तीन माह की फीस माफ

बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बच्चों की शिक्षा पर आर्थिक संकट का असर न पड़े, इसके लिए ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। डॉ. इलेश जैन ने बताया कि सद्गुरु पब्लिक स्कूल और विद्याधाम स्कूल के करीब 250 बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों की सितंबर, अक्टूबर और नवंबर माह की फीस माफ करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा बाधित नहीं होने दी जाएगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई निरंतर जारी रखने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। जरूरतमंद विद्यार्थियों तक राहत पहुंचाना ट्रस्ट की प्राथमिकताओं में शामिल है।

ट्रस्ट प्रबंधन का कहना है कि आर्थिक परेशानियों के बावजूद बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रहे, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0