एसपी ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में मातहतो के कसे पेंच
एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं एएसपी पीयूषकांत राय की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार...
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं एएसपी पीयूषकांत राय की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी संपन्न हुई।
गोष्ठी में सैनिक सम्मेलन आयोजित कर अधिकारी, कर्मचारियों के समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके उपरान्त गोष्ठी में उपस्थित समस्त थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा एवं मूल्यांकन किया गया। अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कहा कि अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछितों की गिरफ्तारी तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। साथ ही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने के लिए संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी में सीओ सिटी सत्येन्द्र सिंह, सीओ मऊ फहद अली, सीओ राजापुर यामीन अहमद, सीओ कार्यालय करिश्मा गुप् ता, सर्वेलांश प्रभारी एमप त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव, वाचक पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सोशल मीडियाध्साइबर सेल विजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
