एसपी ने परेड का किया निरीक्षण

एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया...

Apr 11, 2026 - 09:34
Apr 11, 2026 - 09:38
 0  1
एसपी ने परेड का किया निरीक्षण

अनुशासन का पढ़ाया पाठ 

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। परेड में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों एवं उपस्थित पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, तत्पर और अनुशासन बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए। स्वास्थ्य के लाभ के लिए परेड की दौड़ करायी गयी। साथ ही साथ पासिंग आउट परेड की तैयारी का जायजा लेकर प्रतिसार निरीक्षक को सुधार के निर्देश दिए। परेड में शामिल अधिकारी, कर्मचारीगण को अनुशासन, एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में बताया गया। पुलिस अधीक्षक ने ने परिवहन शाखा जाकर थानों से आयी समस्त चारध्दो पहिया वाहनों, 112 पीआरवी वाहन तथा परिवहन शाखा में रखे वाहनों का निरीक्षण कर प्रभारी परिवहन शाखा को वाहनों की कमियों को दूर करने के लिए निर्देशित किया। डायल 112 कार्यालय, आवास परिसर, आरटीसी बैरक, सीपीसी कैन्टीन, मंदिर, भोजनालय, ऑर्मरी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीओ सिटी अरविन्द कुमार वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव, प्रभारी आरटीसी शिवमूरत यादव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0