चित्रकूट : एसडीएम ने तुलसी जन्म कुटीर के सुंदरीकरण को किया निरीक्षण

प्रदेश सरकार की वंदन योजना के अंतर्गत नगर पंचायत के सांस्कृतिक, धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों...

Dec 6, 2023 - 00:00
Dec 6, 2023 - 00:02
 0  2
चित्रकूट : एसडीएम ने तुलसी जन्म कुटीर के सुंदरीकरण को किया निरीक्षण

राजापुर (चित्रकूट)। प्रदेश सरकार की वंदन योजना के अंतर्गत नगर पंचायत के सांस्कृतिक, धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के सौन्दर्यीकरण के लिए एसडीएम प्रमोद कुमार झा ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दो करोड़ रुपए की लागत यमुना नदी तट में बनी सीढ़ियों सहित तुलसी जन्म कुटीर आदि स्थानों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। जिससे मानसपीठ तुलसी जन्मस्थली के दर्शन को आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधाएं मुहैया होंगी।

इस दौरान तहसीलदार फूलचंद्र यादव, अधिशाषी अधिकारी बीएन कुशवाहा, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0