बाढ़ से बचाव एवं सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा
जनपद में लगातार हो रही वर्षा के कारण मंदाकिनी नदी के बढ़े जल स्तर से रामघाट एवं निर्मोही अखाड़ा क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह एवं एडीएम...
चित्रकूट। जनपद में लगातार हो रही वर्षा के कारण मंदाकिनी नदी के बढ़े जल स्तर से रामघाट एवं निर्मोही अखाड़ा क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह एवं एडीएम चन्द्रशेखर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घाटों पर जल स्तर की स्थिति, आवागमन की व्यवस्था तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रामघाट एवं निर्मोही अखाड़ा क्षेत्र में पानी का भराव हुआ है। जिससे स्थानीय लोगों एवं तीर्थयात्रियों को असुविधा हो रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए, खतरे वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाए तथा लोगों को गहरे पानी में न जाने के लिए जागरूक किया जाए। साथ ही आपदा प्रबंधन टीम एवं गोताखोरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों, पुजारियों एवं दुकानदारों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें बाढ़ से बचाव के प्रति सतर्क रहने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
