जिला पोषण समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा
सीडीओ डीपी पाल की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित बाल विकास एवं पोषण...
पूर्ण निर्माण एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश
चित्रकूट। सीडीओ डीपी पाल की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित बाल विकास एवं पोषण विभाग की योजनाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, मरम्मत एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के कार्य प्राथमिकता पर कराए जा रहे हैं। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति से भी अवगत कराया। सीडीओ ने निर्देश दिए कि सभी अपूर्ण निर्माण कार्यों को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने बीएसए को निर्देशित किया कि प्रीप्राइमरी शिक्षा के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से वर्तमान में निजी भवनों में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिक अथवा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में साडा सहित समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि निर्माण एवं मरम्मत संबंधी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। सीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित समस्त खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
