चित्रकूट : कृषि कार्य करने वाले वाहनों में लगाये गये रिफ्लेक्टर

यातायात पुलिस ने सघन वाहन चौकिंग कर 110 वाहनों के एक लाख, 96 हजार रुपये का ई-चालान किया है

Nov 5, 2023 - 23:08
Nov 5, 2023 - 23:13
 0  6
चित्रकूट : कृषि कार्य करने वाले वाहनों में लगाये गये रिफ्लेक्टर

110 वाहनों के 1 लाख 96 हजार का ई-चालान

चित्रकूट। यातायात पुलिस ने सघन वाहन चौकिंग कर 110 वाहनों के एक लाख ,96 हजार रुपये का ई-चालान किया है। कृषि कार्य करने वाले वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाये गये। ट्रांसपोर्टरों, ट्रक, टेम्पो एवं रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।

यह भी पढ़े : रेलवे के स्लीपर कोच का हाल तो जनरल जैसा, स्टूडेंट ने किया ट्वीट...आधी रात प्रशासन हुआ सख्त

यातायात माह के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में रविवार को यातायात प्रभारी मनोज कुमार ने यातायात पुलिस के साथ कस्बा राजापुर एवं पहाड़ी में दो पहिया, चोर पहिया वाहनों की सघन चौकिंग की। इस दौरान 110 वाहनों का ई-चालान किया गया। जिन पर एक लाख 96 हजार की धनराशि का जुर्माना किया गया।

यह भी पढ़े : बांदा महोत्सव में भजन सम्राट अनूप जलोटा और कैलाश खेर अपने सुरों का जलवा बिखेरेंगे

इसी क्रम में धनुष चौराह पर ट्रांसपोर्टरों व ट्रक, टेंपो, रिक्शा चालकों के साथ खुली मीटिंग कर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुये बताया गया कि सबकी सुरक्षा के लिये नियम बनाये गये हैं। इसलिये वाहन चलाते समय पालन जरूर करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0