सेंट थाॅमस स्कूल में रही रेड डे की धूम
सेंट थॉमस प्री प्राइमरी स्कूल के प्रांगण में रेड डे उत्सव संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम बच्चों को रंगों की पहचान कराने और उनके संज्ञानात्मक विकास को बढ़ावा देने के...
चित्रकूट। सेंट थॉमस प्री प्राइमरी स्कूल के प्रांगण में रेड डे उत्सव संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम बच्चों को रंगों की पहचान कराने और उनके संज्ञानात्मक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया गया। सुबह से ही स्कूल परिसर में रौनक बनी हुई थी। सभी नन्हे छात्र और शिक्षक लाल रंग के आकर्षक परिधानों में स्कूल पहुँचे। स्कूल की सजावट भी लाल गुब्बारों, रिबन और कलाकृतियों से की गई थी। जिसने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को लाल रंग की पहचान कराना और उनके दैनिक जीवन में इसके महत्व को समझाना था। कार्यक्रम के दौरान कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं। शिक्षकों ने बच्चों को सेब, टमाटर, गुलाब और लाल चेरी जैसे विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से रंग की पहचान कराई। बच्चों ने अपने लंच बॉक्स में विशेष रूप से लाल रंग के खाद्य पदार्थ जैसे तरबूज, अनार और जैम सैंडविच साझा किए। बच्चों ने लाल रंग से संबंधित कविताओं और गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। स्कूल की प्रधानाचार्य फादर बास्टीन अराक्कल ने इस अवसर पर कहा, ष्ऐसे रंग आधारित उत्सवों के माध्यम से बच्चे खेल-खेल में रंगों को पहचानना सीखते हैं। यह न केवल उनकी विजुअल लर्निंग को बढ़ाता है, बल्कि उनमें स्कूल के प्रति एक सकारात्मक जुड़ाव भी पैदा करता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
