रावण वध होते ही श्रीराम जयघोष से गूंजा रामलीला स्थल
तरौंहा में चल रही रामलीला में राम-रावण युद्ध देखने को दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। रावण वध होते ही जय श्री राम के जयघोष...
चित्रकूट। तरौंहा में चल रही रामलीला में राम-रावण युद्ध देखने को दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। रावण वध होते ही जय श्री राम के जयघोष से पांडाल गूंज उठा। प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ ही रामलीला महोत्सव का भव्य समापन हुआ।
रामलीला की शुरुआत आयोजक प्रशांत करवरिया व सदगुरु सेवा संघ के ट्रस्टी डा इलेश जैन ने राम-लक्ष्मण की आरती से कराई। मंचन के अनुसार लक्ष्मण ने मेघनांद का वध किया। यह समाचार सुनते ही रावण व्याकुल हो गया। आखिर उसे युद्ध में आना पड़ा। प्रभु श्रीराम और रावण के मध्य भयंकर घमासान शुरू हुआ। प्रभु ने रावण के नौ शीीश काट डाले। आखिर में विभीषण के कहने पर एक ही बाण रावण के नाभी में मारकर वध कर दियाा। रावण का अंत होते ही दर्शकों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। इसके बाद प्रभु श्रीराम ने विभीषण को लंका का राजा बनाया। पुष्पक विमान से राम, लक्ष्मण और माता सीता और हनुमान के साथ अयोध्या लौटे। जहां प्रभु श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक हुआ। इसके साथ ही रामलीला का भव्य समापन हुआ। अयोजक प्रशांत करवरिया ने रामलीला को सफल बनाने वाले सहयोगियों व शहरवासियों के प्रति आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
