मेजर ध्यानचंद जयंती की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की हुई बैठक

हॉकी के जादूगर एवं महान खिलाड़ी की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक हुई...

Aug 11, 2026 - 10:16
Aug 11, 2026 - 10:17
 0  3
मेजर ध्यानचंद जयंती की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की हुई बैठक

चित्रकूट। हॉकी के जादूगर एवं महान खिलाड़ी की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में समारोह को भव्य, गरिमामय एवं व्यवस्थित रूप से मनाए जाने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक विवेक अग्रवाल ने की एवं एड अशोक गुप्ता मुख्य अतिथि एवं चंद्र प्रकाश खरे पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, जगदीश प्रसाद गौतम समाजसेवी, महेंद्र अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक मण्डल के विवेक अग्रवाल ने कहा कि अब क्लब केवल क्रिकेट ही नहीं अन्य खेलों का टूर्नामेंट कराए। अशोक गुप्ता एड ने वित्तीय व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया। चंद्र प्रकाश खरे ने राष्ट्रीय खेल दिवस के उद्देश्य, खेलों के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने पर प्रकाश डाला। क्लब के संयोजक कमलेश ने बताया कि यह सम्मान समारोह अपने सातवें सोपान में जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्लब के द्वारा जिले के ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों को चित्रकूट खेल रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाता है। आयोजन सचिव डॉ तुषारकान्त शास्त्री ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन साकेत बिहारी शुक्ल ने किया। बैठक में क्लब के मनोहरलाल, अशोक कुमार, राजकुमार निषाद, मोहम्मद अख्तर, नसरूल इस्लाम, गोपाल, राजकरण आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0