कृषकों की समस्याओं का त्वरित निदान करें अधिकारी : डीएम
डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे किसान दिवस का आयोजन किया गया। समस्त विभाग के अधिकारियों से वर्तमान...
किसान दिवस का हुआ आयोजन
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे किसान दिवस का आयोजन किया गया। समस्त विभाग के अधिकारियों से वर्तमान मे संचालित योजनाओ के बारे मे जानकारी ली गयी तथा कृषकों को वर्तमान मे संचालित समस्त योजनाओ के बारे मे बताया गया।
उप कृषि निदेशक ने गत माह की बैठक में उठाई गई समस्याओ की विभागवार प्राप्त अनुपालन से कृषकों को अवगत कराया तथा कृषि विभाग में संचालित समस्त योजनाओ के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गयी। जिला कृषि अधिकारी द्वारा वर्तमान में बीज वितरण एवं जनपद में उपलब्ध उर्वरक के बारे मे जांनकारी दी गयी। बताया गया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। अधिशासी अभियन्ता सिचांई खण्ड प्रथम द्वारा बताया गया कि जनपद में चार बड़े बाँध, आठ नहर एवं 21 नलकूप संचालित है। वर्तमान में समस्त नहरों की सिल्ट की सफाई कराई जा रही है। कृषक रबी सत्र के लिए मिनीकिट बीज आन लाइन बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल पर कर सकते है साथ ही आन लाइन चयनित कृषकों को बीज मिनीकिट वितरित किए गए। साथ ही जिला उद्यान अधिकारी द्वारा कृषकों को सब्जी के बीजों का वितरण कराया गया।
डीएम ने कृषको को अवगत कराया कि नहरों की सिल्ट की सफाई रोस्टर के अनुसार करवाया जा रहा है जिससे की कृषको को फसलों की सिचांई के लिए पानी समय से उपलब्ध हो सके तथा यह भी अवगत कराया गया कि इस वर्ष विगत वर्षो की तुलना में अधिक है। सभी आवारा गौवंशों की समस्या पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गौवाशों को संरक्षित करने के लिए निर्देशित किया गया। विद्युत की समस्या का समाधान करने के लिए अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड राजापुर एवं कर्वी को निर्देशित किया गया है कि शीघ्र ही समस्त विद्युत समस्याओं का समाधान कर अवगत कराये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, अपर जिलाधिकारी चन्द्र शेखर, उप कृषि निदेशक जीतलाल गुप्ता, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोहर लाल बर्धन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ जितेन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी राम किशोर, भूमि संरक्षण अधिकारी कर्वी द्वितीय बलजीत बहादुर बर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी चित्रकूट इकाई सुरचि विश्वकर्मा, भाकियू के मंडल अध्यक्ष राम सिंह राही, जिलाध्यक्ष तीरथ पटेल एवं शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
