क्षय रोगियों को बांटे गए पोषण किट
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नीति आयोग सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा भूपेश द्विवेदी...
चित्रकूट। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नीति आयोग सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा भूपेश द्विवेदी द्वारा इलाज ले रहे क्षय रोगियों को पोषण किट का वितरण किया गया तथा क्षय रोगियों को निरन्तर इलाज लेने की सलाह दी गयी। साथ ही समस्त विभागों के जनपद स्तरीय तहसील स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से यह अपील की गयी राज्यपाल द्वारा क्षय रोगियों के लिए प्रारम्भ कराये निक्षय पोषण किट वितरण अभियान में निक्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित कर अभियान को और अधिक सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा अरूण कुमार पटेल, डीपीसी ज्ञानचन्द्र शुक्ला, पीपीएम विवेक कुमार मिश्रा, एसटीएलएस मुन्ना प्रसाद उपरिथत रहें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
