एनडीआरएफ टीम के साहस, समर्पण एवं उत्कृष्ट बचाव कार्य की सराहना करते हुए किया सम्मानित
धर्मनगरी के दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, बृजेश रावत, श्याम पांडेय, दीपक केसरवानी...
चित्रकूट। धर्मनगरी के दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, बृजेश रावत, श्याम पांडेय, दीपक केसरवानी, केसरी तिवारी सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने एनडीआरएफ टीम के सभी सदस्यों को रामनामी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने एनडीआरएफ टीम के साहस, समर्पण एवं उत्कृष्ट बचाव कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में मां मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के दौरान एनडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 272 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। विषम परिस्थितियों में टीम के सदस्यों द्वारा तत्परता एवं कुशलता से किए गए राहत एवं बचाव कार्यों से अनेक लोगों की जान बचाई जा सकी। 29 अगस्त की बाढ़ के दिन रामघाट में 234, व्योहरा में 6, चौरा में 1, पहाड़ी में 5, पनौटी में 15, एक सितंबर को रामघाट में 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया। स्थानीय नागरिकों ने एनडीआरएफ के जवानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवाभाव एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की तथा सम्मान स्वरूप रामनामी भेंट की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
