मठ-मंदिरो में गूंजा भए प्रकट कृपाला दीनदयाला...
प्रभु श्रीराम की तपोस्थली में विभिन्न मठ मंदिरों में रामधुन के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह प्रसाद वितरित किए गए...
धूमधाम से मनाया गया प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव
चित्रकूट। प्रभु श्रीराम की तपोस्थली में विभिन्न मठ मंदिरों में रामधुन के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह प्रसाद वितरित किए गए। शाम को शहर में हाथी, घोडे, डीजे की धुन पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
रामनवमी पर्व पर भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट में कामदगिरि प्रमुख द्वार, तुलसी पीठ, भागवत पीठ, मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर, जानकी महल, भरत मंदिर समेत चित्रकूट क्षेत्र के विभिन्न मठ मंदिरो में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिरो में भंडारे का आयोजन हुआ। 12 बजते ही भए प्रकट कृपाला दीनदयाला की स्तुति से वातावरण गूंज उठा। प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
