नवरात्रि को लेकर मिशन शक्ति की हुई कार्यशाला

एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय नोडल अधिकारी मिशन शक्ति की अध्यक्षता तथा...

Sep 30, 2026 - 11:03
Sep 30, 2026 - 11:04
 0  1
नवरात्रि को लेकर मिशन शक्ति की हुई कार्यशाला

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय नोडल अधिकारी मिशन शक्ति की अध्यक्षता तथा ’क्षेत्राधिकारी कार्यालय करिश्मा गुप्ता’ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला सेल जय प्रकाश उपाध्याय की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में जनपद के समस्त थानों पर स्थित मिशन शक्ति केन्द्रों पर नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्गा पंडालों, मेलों एवं भीड़ वाले स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करना है। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में आम जनमानस को जागरूक करने के साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के बारे में ब्रीफ करना रहा। एएसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में स्थित दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लें एवं पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करें। शक्ति दीदी महिला बीट नियमित रूप से अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं से संवाद स्थापित करें और उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में बतायें। मिशन शक्ति केन्द्र को 24 घंटे सक्रिय रखा जाये। आने वाली हर पीड़िता की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना जाये। छेड़छाड़, महिला अपराध से संबंधित शिकायतों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर त्वरित विधिक कार्यवाही की जाये। नवरात्रि के दौरान सादे वस्त्रों में महिला पुलिस एवं एंटी रोमियो टीम की तैनाती करें। सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरो की जानकारी दें। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय करिश्मा गुप्ता ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं बल्कि महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है। शारदीय नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0