जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में ब्रिज कोर्स की अनिवार्यता सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालयों में बीएड योग्यता...
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालयों में बीएड योग्यता के आधार पर कार्यरत शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि छह माह के ब्रिज कोर्स प्रशिक्षण के दौरान संबंधित शिक्षकों को गैरशैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए। साथ ही ब्रिज कोर्स के लिए निर्धारित न्यूनतम 50 प्रतिशत अर्हता की अनिवार्यता समाप्त किए जाने तथा 10 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण अवधि में विशेष अवकाश प्रदान किया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण अवधि में शिक्षकों को गैरशैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने से वे प्रशिक्षण पर पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। उन्होंने शासन प्रशासन से शिक्षकों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
