मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का हुआ आयोजन

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार पंचम की अध्यक्षता...

Nov 2, 2026 - 10:17
Nov 2, 2026 - 10:17
 0  3
मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का हुआ आयोजन

लाभार्थियों को दिया गया योजनाओं का लाभ

चित्रकूट। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार पंचम की अध्यक्षता में रविवार को राष्ट्रीय रामायण मेला सीतापुर में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

मेगा कैम्प में एकत्र जनसामान्य को विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ, प्रमाण पत्र, उपकरण वितरित करते हुये लाभान्वित किया गया। शिविर से पहले सभी विभागों द्वारा कुल 503 प्री कैम्प आयोजित किये गये। मेगा कैम्प के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की ओर दिव्यांग बच्चों को उपरकरण, आरटीई रजिस्ट्रेशन, कैशलेश चिकित्सा आदि 54 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत 34 लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किया गया। नेडा विभाग द्वारा सात लाभार्थियों को सोलर पैनल स्वीकृति करते हुये लाभ प्रदान किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा 11 लोगों को विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित प्रमाण पत्र, कृषि विभाग द्वारा 11 लोगों को उपकरण व बीज वितरित किये गये। दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा 23 लोगों को ट्राईसाईकिल मय हेलमेट, पिछडा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा सात लोगों को शादी अनुदान प्रमाण पत्र, छह लोगों सामूहित विवाह योजना के अन्तर्गत, सात लोगों वृद्धापेंशन योजना का लाभ प्रदान किया गया। उद्योग विभाग द्वारा छह लाभार्थियों को उद्यम रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र वितरित किये गये। महिला कल्याण विभाग द्वारा पांच लोगों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लाभान्वित किया गया। राजकीय दुग्ध विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के अन्तर्गत नौ लोग लाभान्वित हुए। राजस्व विभाग द्वारा 12 लोगों को वरासत की खतौनी, पंचायतराज विभाग द्वारा 10 लोगों को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालय के लिए धनराशि प्रदान की गई। इसी प्रकार अन्य विभाग ने पात्र लाभर्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया। इस मौके पर राकेश कुमार यादव प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, राहुल मिश्रा प्रथम अपर जिला जज, अरूण कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक, अनुराग कुरील अपर जिला जज नोडल अधिकारी, गीता सिंह विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट, अरूण कुमार अपर जिलाधिकारी न्यायिक नोडल अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी नोडल अधिकारी, राममणि पाठक अपर जिला जज एफटीसी न्यू., रेनू मिश्रा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, राजेन्द्र प्रसाद भारती मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिन कुमार दीक्षित, सिविल जज, इला चौधरी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वर्णिका शुक्लाा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अश्वनी कुमार उपाध्याय  सिविल जज, अंशुमान यादव अपर सिविल जज, विदिशा भूषण सिविल जज जूडि, एस. आनन्द सिविल जज मऊ, विरेश कुमार सोनकर न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मानिकपुर, सृष्टि शुक्ला सिविल जज मजिस्ट्रेट प्रथम, अभिनव कुमार दुबे न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय एवं अन्य शासकीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0