शिक्षक संकुलों की आयोजित की गई बैठक
सदर ब्लॉक के संकुल कसहाई में शिक्षक संकुलों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एआरपी उपेन्द्र शर्मा तथा यामेंद्रदत्त पांडेय द्वारा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं विद्यार्थियों...
विद्यार्थी तक बेहतर सीख पहुंचाने का लिया संकल्प
चित्रकूट। सदर ब्लॉक के संकुल कसहाई में शिक्षक संकुलों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एआरपी उपेन्द्र शर्मा तथा यामेंद्रदत्त पांडेय द्वारा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए पूर्व तैयारी के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के प्रमुख विषयों में बच्चों की प्रगति एवं निपुणता की स्थिति, मासिक पाठ्यक्रम की प्रगति, मासिक बैठक का गुणवत्तापूर्ण आयोजन, विद्यालय की स्वच्छता, शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, आवश्यकता आधारित कैचअप कार्यक्रम, विद्यार्थियों में पढ़ने की संस्कृति विकसित करने के लिए गतिविधि, सामाजिक एवं भावनात्मक कल्याण, अभ्यास कार्य एवं उसके अवलोकन, बच्चों के समूह निर्माण, पठन एवं मौखिक भाषा विकास, स्वतंत्र लेखन, गणितीय अवधारणाओं की स्पष्टता तथा क्यों और कैसे आधारित प्रश्नों के माध्यम से तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने जैसे विषय शामिल रहे। बैठक का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षण अधिगम की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाना तथा प्रत्येक विद्यार्थी तक बेहतर सीखने के अवसर सुनिश्चित करना रहा। सभी प्रतिभागियों ने इन बिंदुओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अपने-अपने विद्यालयों में नियमित प्रयास करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
