मतदेय स्थलों की सूची के अंतिम रूप निर्धारण को लेकर हुई बैठक

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के युक्तिकरण एवं पुनरीक्षण की कार्यवाही के क्रम में जिला निर्वाचन...

Jul 20, 2026 - 08:29
Jul 20, 2026 - 08:29
 0  4
मतदेय स्थलों की सूची के अंतिम रूप निर्धारण को लेकर हुई बैठक

27 जुलाई को मुख्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी सूची

चित्रकूट। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के युक्तिकरण एवं पुनरीक्षण की कार्यवाही के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि चार जुलाई को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन किया गया था। सूची जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर अपलोड कराते हुए समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई थी तथा उनसे अनुरोध किया गया था कि यदि सूची के संबंध में कोई शिकायत अथवा सुझाव हो तो उसे संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) के कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में 11 जुलाई तक लिखित रूप में उपलब्ध कराएं। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप 12 सौ से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों का सम्भाजन, आवश्यकता के अनुसार मतदेय स्थलों का पुर्नसमायोजन तथा जर्जर भवन, संकीर्ण मार्ग अथवा अपर्याप्त स्थान वाले मतदेय स्थलों के स्थान पर नए उपयुक्त मतदेय स्थलों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बताया कि वर्तमान में 905 मतदेय स्थल की संख्या हैं एवं प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या 935 है। चित्रकूट में 10 एवं मानिकपुर में 20 बढ़े हैं। डीएम ने कहा कि किसी भी मतदाता का मतदान केंद्र पर दो किमी से अधिक दूरी पर स्थित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भवन जर्जर क्षतिग्रस्त है तो मतदेय स्थलों की उसी केन्द्र में उपलब्ध कराई गई दशा के भवन में परिवर्तित किए जाने एवं 12 सौ मतदाता वाले मतदेय स्थल का चिन्हांकन किया गया है। उन्होंने कहा कि दो सेक्शन एरियावाइज बनाएं एव कोई भी परिवार नहीं टूटना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि 20 जुलाई तक सभी लोग अपने सुझाव दें।

बैठक में प्राप्त समस्त शिकायतों एवं सुझावों पर संबंधित एसडीएम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई तथा नियमानुसार उनका निस्तारण किया गया। डीएम ने बताया कि बैठक में प्राप्त सुझावों एवं किए गए आवश्यक संशोधनों के उपरांत तैयार मतदेय स्थलों की सूची भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदनार्थ 27 जुलाई को मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्रेषित की जाएगी। बैठक में अध्यक्ष अपना दल एस हेमराज सिंह, जिला महामंत्री भाजपा डॉ अश्विनी अवस्थी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी सीताराम कश्यप, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी संतोषी लाल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी विमल किशोर, विधायक प्रतिनिधि सदर समाजवादी पार्टी सुरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी शिवबाबू वर्मा सहित अन्य राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0