22 लाख दीपो की टिमटिमाहट से जगमग हुई प्रभु श्रीराम की तपोस्थली
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के प्राकट्य दिवस राम नवमी के पावन अवसर पर आयोजित सामूहिक “चित्रकूट गौरव दिवस कार्यक्रम में महात्मा गांधी...
चित्रकूट। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के प्राकट्य दिवस राम नवमी के पावन अवसर पर आयोजित सामूहिक “चित्रकूट गौरव दिवस कार्यक्रम में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे के नेतृत्व में एक लाख एक हजार दीपों के प्रज्वलन के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसी क्रम में उप्र व मप्र प्रशासन ने रामघाट, भरत घाट आदि जगहों पर 22 लाख दीपक प्रज्जवलित किए। दीपकों की टिमटिमातर रोशनी में धर्मनगरी सराबोर हो गए। भव्य आयोजन हर्ष, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर विवि ने सतना चित्रकूट मुख्य मार्ग स्थित मुख्य परिसर, परिक्रमा बाईपास मार्ग पर स्थित कृषि परिसर तथा इससे जुड़े प्रमुख मार्गों पर दीप प्रज्वलित किए। जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र दीपमालिका से आलोकित हो उठा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
