टॉपर छात्र-छात्राओं को सदर विधायक ने बांटे आईपैड, लैपटाप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रेरणा से सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने जनपद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल...

Apr 29, 2026 - 10:14
Apr 29, 2026 - 10:14
 0  3
टॉपर छात्र-छात्राओं को सदर विधायक ने बांटे आईपैड, लैपटाप

चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रेरणा से सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने जनपद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा के टॉप 10 प्रतिभाओं को लैपटॉप एवं टैबलेट वितरण कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेधावियों ने अपनी मेहनत से अपने स्कूल, घर, परिवार का नाम रोशन किया। परिवार को सम्मान दिलाने का काम किया। सदर विधायक ने सभी टॉपर्स के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, माता सावित्री बाई फूले, सरदार पटेल, नेता जी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक ने राष्ट्रपति पुरस्कार से शिक्षक मइयादीन पटेल, हनुमान प्रसाद शुक्ला पूर्व प्रवक्ता जनसेवा इंटर कॉलेज, शिवबरण त्रिपाठी प्रधानाचार्य शांति देवी इंटर कॉलेज पहाड़ी, राजेश सिंह महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज खंडेहा, प्रताप नारायण श्रीवास्तव पूर्व प्रवक्ता चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, धर्मेंद्र पांडेय के.एल.पी. इंटर कॉलेज कलवलिया, मोहनलाल दीन पूर्व प्रवक्ता बजरंग इंटर कॉलेज सपहा, सुरिजभान सिंह पूर्व प्रधानाचार्य तुलसी इंटर कॉलेज राजापुर, शंकर यादव प्रवक्ता चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, भैयालाल यादव प्रदेश सचिव पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, सुरेंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में हाईस्कूल में जनपद चित्रकूट व उत्तर प्रदेश में टॉप 10 मेधावियों में मानसी तिवारी व अथर्व मिश्रा, अनुपम त्रिपाठी, श्रुति देवी, याशी यादव, अभिषेक सिंह, मोहित कुमार मिश्रा, नागेन्द्र, अर्पित सिंह, अरुण कुमार, प्रांजल मिश्रा, शोभित सिंह, कंचन, अंश कुमार, एकता पटेल को आईपैड भेंट किया। इंटरमीडिएट में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 मेधावियों में वप्प्रवल सिंह, आकाश सिंह, सिद्धार्थ नारायण श्रीवास्तव, अंशिका देवी, रोहित कुमार, मुस्कान, प्रदीप कुमार, दिलीप कुमार, विपिन पाल, लवलेश कुमार, यमुना प्रसाद, अंशिका सिंह, दीपा देवी, अंशिका वर्मा को लैपटॉप प्रदान किया गया। इस अवसर पर रामसुहावन पटेल, जागेश्वर यादव, सुजीत कुशवाहा, रोहित यादव, पप्पू जायसवाल, विश्वदीप सुमन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जनार्दन सिंह पटेल ने किया। यह जानकारी कार्यालय प्रभारी राजेश पटेल ने दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0