बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एलडीएम ने बढ़ाया हाथ

जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में उत्पन्न बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए इंडियन बैंक अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय द्वारा...

Sep 3, 2026 - 13:47
Sep 3, 2026 - 13:48
 0  6
बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एलडीएम ने बढ़ाया हाथ

चित्रकूट। जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में उत्पन्न बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए इंडियन बैंक अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय संवेदना के तहत राहत एवं सहायता अभियान चलाया गया। बाढ़ से प्रभावित तरौंहा एवं बन्धुइन क्षेत्रों में इंडियन बैंक के अधिकारियों एवं शाखा प्रबंधकों की टीम द्वारा प्रभावित परिवारों के बीच भोजन के पैकेट एवं स्वच्छ पेयजल का वितरण किया गया। राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में प्रदीप कुमार यादव उप जिलाधिकारी सदर, प्रभात कुमार मेहता अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं समन्वय से राहत सामग्री प्रभावित परिवारों तक पहुँचाई गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0