भावी पीढ़ी को इतिहास से सीख लेने को किया गया प्रेरित
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश...
डायट में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हुआ कार्यक्रम
चित्रकूट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभाजन के दौरान विस्थापित हुए तथा कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान को स्मरण करना तथा वर्तमान एवं भावी पीढ़ी को इतिहास से सीख लेने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम डायट के प्राचार्य बीके शर्मा के मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारी राजेश उपाध्याय के संयोजन में किया गया। इस दौरान वक्ताओं द्वारा वर्ष 1947 में देश के विभाजन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं पर प्रकाश डाला गया। विभाजन के समय लाखों लोगों को अपने घर-परिवार और स्थान से विस्थापित होना पड़ा तथा अनेक लोगों ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों का सामना किया। इस अवसर पर उन सभी पीड़ितों एवं प्रभावित परिवारों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इतिहास की ऐसी घटनाओं को याद करने का उद्देश्य किसी प्रकार की कटुता उत्पन्न करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता का महत्व समझाना है। अतीत की घटनाओं से सीख लेते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम के दौरान विभाजन की विभीषिका से संबंधित ऐतिहासिक तथ्यों एवं स्मृतियों पर चर्चा की गई तथा उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
