सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्माकोल पर लगाएं प्रतिबंध : डीएफओ
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभागीय वनाधिकारी उपनिदेशक रानीपुर टाइगर रिजर्व प्रत्युष कुमार कटियार की अध्यक्षता में ’’जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण...
नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों में सघन वृक्षारोपण पर बल दिया
बैठक में पर्यावरण संरक्षण और नदियों के पुनरुद्धार पर दिया गया विशेष बल’
चित्रकूट। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभागीय वनाधिकारी उपनिदेशक रानीपुर टाइगर रिजर्व प्रत्युष कुमार कटियार की अध्यक्षता में ’’जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और आगामी वृक्षारोपण लक्ष्यों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए।
प्रभागीय वनाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर न लगाए जाएं। उन्होंने कूड़े के निस्तारण के लिए चिह्नित स्थलों एवं विकसित किए गए ’मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर्स’ का शत प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। वाल्मीकि आश्रम की स्वच्छता के लिए गठित विशेष समिति को सक्रिय कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनपद की नदियों के पुनरुद्धार के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने तटवर्ती क्षेत्रों में सघन वृक्षारोपण पर बल दिया। जिला परियोजना प्रबंधक ने अवगत कराया कि नदियों के कायाकल्प की विस्तृत रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जा चुकी है।
पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टिगत सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्माकोल से निर्मित उत्पादों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाए। ताकि इनका प्रचलन पूर्णतः बंद हो सके। प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 16ः भूभाग को वनाच्छादित करना है। जिसके सापेक्ष लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी विभागाध्यक्षों को अपने निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में स्थापित 29 पौधशालाओं की गुणवत्ता का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया। जल संचयन की दिशा में उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद को मिले पिछले पुरस्कार का उल्लेख करते हुए उन्होंने इस वर्ष भी ट्रेंच विधि के माध्यम से अधिकतम जल संचयन कर पौधशालाओं को सिंचित करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में प्रभागीय वनाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पर्यावरण सुधार की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा, डीसी मनरेगा डीएन पांडेय, जिला परियोजना निदेशक सत्यपाल सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह, आशीष रघुवंशी, अजीत सिंह सहित मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
